Dwarf Shot एक सरल एक्शन गेम है, जिसमें आप एक शॉटगन से लैस एक ऐसे साहसी बौने की भूमिका निभाते हैं, जो स्क्रीन की बायीं ओर दुश्मनों से लड़ता है। आपका लक्ष्य होगा स्क्रीन पर प्रकट होनेवाले खतरनाक और उड़नेवाले जीवों को मार डालना और पराजित करना ... और इस क्रम में एक बार भी निशाना न चूकना।
गोली दागने के लिए आपको बस स्क्रीन को टैप करना होता है। वैसे, आपको सही ढंग से अंदाज लगाते हुए सटीक निशाना लगाना होगा, अन्यथा आपका निशाना चूक जाएगा और गेम तत्काल खत्म हो जाएगा। वैसे, यह गेम का सामान्य मोड है। इसके अलावा आप टाइम अटैक मोड में भी इस गेम को खेल सकते हैं। इस मोड में आपको निश्चित समय के अंदर ज्यादा से ज्यादा दुश्मनों को मार गिराना होता है।
गेम के दौरान आप जो पैसे अर्जित करेंगे उनका इस्तेमाल कर आप नये अस्त्र-शस्त्र अनलॉक कर सकते हैं। शुरुआती शॉटगन में ज्यादा मारक क्षमता नहीं होती है और आप तेजी से उसका इस्तेमाल भी नहीं कर सकते हैं, लेकिन नये अस्त्रों से आपको इस चुनौती का सामना करने में ज्यादा आसानी होगी।
Dwarf Shot एक सरल एक्शन गेम है, जो अपने आकर्षक ग्राफ़िक्स एवं गेम खेलने के सीधे-सादे और मनोरंजक तरीके की वजह से आपको गेम खेलने का अपूर्व आनंद देता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Dwarf Shot के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी